छत्तीसगढ़

स्कूलों में संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी

 रायपुर.  विभाग की विभिन्न योजनाओं और स्कूलों की जिले स्तर पर मॉनिटरिंग करने के लिए प्रदेश के पूरे 33 जिलों के लिए 16 प्रभारी अधिकारी छ्त्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने नियुक्त किये हैं. जिले स्तर पर लगातार समीक्षा की कमी को देखते हुए लोक शिक्षण संचनालय के संचालक ने यह आदेश जारी किया है.

बता दें, सभी प्रभारी अधिकारी मॉनिटरिंग के बाद जिले में पाई गई कमियों की जानकारी समन्वय शाखा को देंगे और संबंधित जिलों को इसे पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करेंगे. इसके साथ ही पूरे शैक्षणिक सत्र में जिले से संबंधित किसी प्रकार की घटना सामने आने पर तत्काल कार्रवाई भी करेंगे

आदेश के अनुसार सभी 16 प्रभारी अधिकारियों को जिलेवार मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी अधिकारी हर दो महीने में कम से कम एक बार दिए गए हर जिले में विभागीय योजनाओं की और स्कूलों में इन बिंदुओं पर मॉनिटरिंग करेंगे:

  • प्रधान मंत्री पोषण शक्ति योजनाओं
  • गणवेश वितरण पाठ्यपुस्तक वितरण साइकिल वितरण
  • विद्यालय भवन से संबंधित समस्त जानकारियां
  • शिक्षा के अधिकार अधिनियम
  • PM श्री विद्यालयों में भवन एवं शिक्षक की उपलब्धता
  • पालक शिक्षक बैठकों की मॉनिटरिंग
  • न्यायालयीन प्रकरण की समीक्षा
  • बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की शैक्षणिक स्तर की समीक्षा
  • छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा
  • पदोन्नति समयमान वेतनमान की समीक्षा
  • पेंशन प्रकरणों की समीक्षा
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button