छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता सुशील शुक्‍ला ने भाड़ा नियंत्रण अभिकरण के सदस्‍य पद से इस्तीफा दिया

रायपुर। कांग्रेस नेता सुशील शुक्‍ला ने भाड़ा नियंत्रण अभिकरण के सदस्‍य के पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्‍ला ने अपना यह इस्‍तीफा रजिस्‍ट्रार को भेजा है।

बता दें कि शुक्‍ला की नियुक्ति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने की थी। ऐसे में राज्‍य में सत्‍ता बदलते ही भाजपा सरकार ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया। शुक्‍ला ने इसके खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में अपील की जहां कोर्ट ने शुक्‍ला के पक्ष में फैसला दिया। कोर्ट ने शुक्‍ला की नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दिया है। कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बावजूद शुक्‍ला ने अब इस्‍तीफा दे दिया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button