पंजाब संगरूर में आयोजित 8 वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप में सरगुजा के 9 खिलाड़ियों का चयन

अंबिकापुर। पंजाब संगरूर में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित 8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम में सरगुजा जिले से 9 खिलाड़ियों कि चयन हुआ है. जिसमें सरगुजा जिले से बालक वर्ग में रजत सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष्मान और बालिका वर्ग में सुस्मिता, सरिता,नैन्सी, नंदिता, कशिश,शुमन का चयन हुआ. टीम के साथ सरगुजा से कृष्ण एक्का रवाना होंगे.
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में गतका खेल के बढ़ावा के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सरगुजा के 9 खिलाड़ी का गतका प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं. इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्य से मिला कर 3000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. छत्तीसगढ़ गतका संघ की प्रदेशाध्यक्ष सिमरन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम का सिलेक्शन ट्रायल एंड चैंपियनशिप किया गया. उसमें से 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसमें सरगुजा जिले से 9 खिलाड़ी शामिल हैं. जो 8वीं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे हैं इस नेशनल के दौरान क्वालीफाई खिलाड़ी नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करेंगे.चयनित सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देने के लिए रेलवे स्टेशन अम्बिकापूर पहुंचे, इंजी. सोमनाथ सिंह, सरगुजा गतका संघ से मनोनीत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह टुटेजा, आकाश दीप सेठी, अमितेश पाण्डेय, पपिन्दर सिंह, खुशबु गुप्ता, प्रियंका पैकरा, प्रज्ञा मिश्रा, रागिनी अगरिया अन्य सभी.



