छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र के गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने कसा तंज, BJP का कार्टून पोस्टर वार

रायपुर. बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है.

भाजपा के सोशल मीडिया (एक्स) पर शेयर किये गए कार्टून पोस्टर में जेल मे बंद सौम्या चौरसिया और रानू साहू के कार्टून जारी किया गया है. इसके साथ ही भाजपा ने ट्वीट में लिखा- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी… यूं कोई बेवफा नहीं होता.वहीं इस कार्टून पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने में भाजपा की सरकार ने ऐसा कोई काम करके नहीं दिखाया है, जिससे जनता के बीच में अपनी छवि बना सके. और जिन बातों को लेकर वे चुनाव में गए थे, चाहे बात करें अपराध की, विकास की या बेरोजगारी की बात करें, सभी मुद्दों में भाजपा फेल हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में आपसी मतभेद इतने हो चुके हैं कि केवल एक आदमी पूरी सरकार चला रहा है. भाजपा अपने अंतरकलह को छुपाने के लिए इस तरह के दुष्प्रचार कर रही है. लेकिन जनता जागुरुक है, जनता उनके बहकावों में नहीं आएगी. उन्हें पहले अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए. भाजपा को अपने सभी वादों को पहले पूरा करना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी क्यों आ रहे हैं छत्तीसगढ़? भाजपा के अंतरकलह आज सर चढ़ कर बोल रही है, केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी पहले उससे निपटने, विकास कार्य करें, फिर दूसरी बात करें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button