छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुर। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना से गांव में मातम पसर गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है. यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई. घटना में पति की मौके पर हुई मौत. वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया. दूसरी घटना एकम्बा गांव के बगल में स्थित छिछली गांव की है. जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माैत हाे गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button