छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार आगजनी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस मेरे पास आए, मैं नहीं जा रहा-विधायक देवेंद्र यादव

दुर्ग। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी और हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पूछताछ के लिए पुलिस मेरे पास आए, मैं नहीं जा रहा. मामले में एक बार फिर पूछताछ के लिए देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने नोटिस भेजा है. 

बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पहले ही कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है. इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी. इसके बाद अब फिर से नोटिस जारी किया गया है. नोटिस जारी किए जाने पर विधायक देवेंद्र यादव ने आपत्ति जताते हुए भाजपा सरकार और पुलिस विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है. यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर दी जा रही .। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा सतनामी समाज के जेल में बंद युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है. मैं बयान दर्ज कराने नहीं जाऊंगा. पुलिस को बयान लेना है तो अब वह मेरे पास आए. मैने अपना जवाब पुलिस को भेज दिया है. जरूरत पड़ने पर मैं राज्यपाल से मुलाकात करूंगा, और न्यायालय की सहायता से इसका सामना करूंगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button