छत्तीसगढ़

राजीव भवन में दीपक बैज ने फहराया तिरंगा, ‘देश और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी, नैतिक कर्तव्य’

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारी, सेवा दल स्वयं सेवकों और कार्यकर्ताओं के समक्ष पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर बैज ने कहा लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर, यातना सहकर भारत के स्वतंत्रता का लक्ष्य हासिल किया. देश और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी के साथ नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य है. लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है.

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजगीत, राष्ट्रगीत और ध्वजगीत के साथ स्वतंत्रता समारोह की शुरुआत हुई. इस दौरान दीपक बैज ने समस्त राज्य एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी केंद्र व राज्य दोनों में बखूबी निभा रही है. छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस की सरकार रही. हमने छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लिए काम किया. कांग्रेस की योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर लाभान्वित किया. आगे भी हम जनता की लड़ाई के लिए तत्पर रहेंगे.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 8 महीने में कानून-व्यवस्था बर्बाद हो गई है. कलेक्टर-एसपी के कार्यालय जलाएं जा रहे हैं. बस्तर में फिर से वह आतंक और फर्जी मुठभेड़ का दौर शुरू हो गया है. डायरिया, मलेरिया जैसे गंभीर बीमारियों से कई लोगों की मृत्यु हुई है. 4 सालों में सरकार को उखाड़ फेंकने की हम शपथ लेते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button