छत्तीसगढ़

पतली दुबली लड़की कहने से मना करने पर नाबालिग छात्रा की डंडे से हमला कर हत्या,

कवर्धा। जिले में पतली दुबली लड़की कहने से मना करने पर हाई स्कूल बम्हनी की कक्षा 10 वीं की छात्रा को स्कूल से घर जाते समय एक युवक ने डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बाजार चारभाटा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, घटना 13 अगस्त की शाम 5 बजे की है, जब हाई स्कूल बम्हनी की 15 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान बम्हनी निवासी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू (उम्र 19 वर्ष) ने उसे ‘झिटी’ (पतली दुबली लड़की) कहकर अपमानित किया तो छात्रा ने उसे ऐसा कहने से मना किया. जिसके बाद विक्की ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों ने रूपजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान नाबालिग छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button