छत्तीसगढ़

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत से 2 की मौत, एक महिला और युवक गंभीर

 बिलासपुर। जिले में सीपत क्षेत्र के मटियारी के पास दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक महिला और युवक की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सीपत के अमलीपारा निवासी रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी और सुशीला बाई बिलासपुर से काम के बाद लौट रहे थे. रामलाल सूर्यवंशी की बाइक मटियारी-पंधी के बीच नयनतारा कालेज के पास पहुंची थी. तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बिटकुला हरदुली निवासी बाइक सवार दीपेश सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई. घायल रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर 108 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी का प्राथमिक उपचार कर सिम्स लेकर पहुंचे. सिम्स में जांच के दौरान डाक्टर ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायलों का इलाज सिम्स में जारी है. इस मामले में सीपत पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button