छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा : उत्साह और उल्लास के साथ निकाली बाइक रैली में दिया देशभक्ति का संदेश

गरियाबंद। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह और उल्लास के साथ बाइक रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ बाइक रैली गांधी मैदान से शुरू होकर तिरंगा चौक, सिटी कोतवाली, शासकीय कॉलेज होते हुए इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एसडीएम विशाल महाराणा समेत जिला अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे। देवभोग हाईस्कूल प्रांगण में एसडीएम तुलसीदास मरकाम, बीईओ देवनाथ बघेल के नेतृत्व में आज स्कूली छात्रों ने तिरंगा लेकर साइकिल रैली निकाली। इनके साथ बीआरसीसी डीएल सोरी, नायब तहसीलदार विजय सिंह,संकुल समन्वय सुरेश नारायण शुक्ला, सेजेस अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य गिरीश बेहेरा समेत स्थानीय सभी स्कूलों प्राचार्य रैली में शामिल हुए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button