खेल

भारत को कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाले अमन सहरावत

पेरिस – पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबले में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर देश के लिए कांस्य पदक जीता है। भारत के कुल पदकों की संख्या छह हो गई हैं। आज यहां हुए मुकाबले में अमन ने पहले दौर में शानदार दांवपेच लगाते हुए करीबी मुकाबले के बाद 6-4 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे दौर में भारतीय पहलवान ने क्रूज को सात अंकों से हराकर मैट पर अपना दबदबा बनाए रखा। इससे पहले अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा था।

अमन ने विश्व चैंपियन अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता 12-0 के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर अमन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे। अपने पदार्पण ओलंपिक अमन भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान है जिसने पेरिस ओलंपिक में देश के लिये कुश्ती में पहला पदक जीता है। 21 वर्षीय अमन पिछले वर्ष एशियाई चैंपियन और एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button