खेल

भारतीय हॉकी टीम स्पेन को 2-1 से हराया, भारत की झोली में आया चौथा पदक, ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया । टीम इंडिया की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वहीं भारत ने ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जबकि भारत की झोली में ये चौथा मेडल आया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। टीम इंडिया की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वहीं भारत ने ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जबकि भारत की झोली में ये चौथा मेडल आया है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अपने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को ब्रॉन्ज मेडल के साथ बेहतरीन विदाई दी है। बता दें कि, ये श्रीजेश के करियर का आखिरी मैच था। 

बता दें कि, इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हॉकी में ओलंपिक में भारत का ये 13वां मेडल है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, ये कारनामा उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button