छत्तीसगढ़

सिलेंडर फटने से गैस गोदाम में आग, मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

रायगढ़. जिले के टीवी टावर रोड स्थित एचपी गैस गोदाम में आज सिलेंडर फटने से आग लगने से हड़कंप मंच गया. यह घटना स्टोर रूम में रखे सिलेंडर के फटने से हुई और देखते ही देखते गोदाम के स्टोर रूम और गार्ड रूम में आग फैल गई और वहां रखे कुछ खाली गैस सिलेंडर और पुराने टायर भी जलकर खाक हो गए. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि गोदाम में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि स्टोर रूम में शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी और वहां रखा एक्सपायरी सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने की वजह से स्टोर रूम और गार्ड रूम में आग लग गई. वहीं इस घटना के बाद वहां लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी और दोनों टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस घटना को लेकर गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. हालांकि सुरक्षित रूप से कुछ खाली गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं इस घटना की जांच फिलहाल जारी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button