छत्तीसगढ़

खुले में घूम रहे मवेशियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने दी 15 तक की चेतावनी, वरना 16 को मवेशियों के साथ प्रदर्शन, भाजपा ने कहा–पूर्व की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में खुले में घूम रहे मवेशियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने साय सरकार को चेतावनी दी है कि 15 तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 16 को मवेशियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में तब्दील होने वाला है. आंदोलन की शुरुआत पाटन से होगा. आज इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी.

बघेल का कहना है किउनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के किसान खुले में घूम रहे मवेशियों से परेशान हैं. इसके लिए 15 अगस्त तक कोई व्यवस्था करने एसडीएम को चेतावनी दी गई है. अगर समस्या दूर नहीं होगी तो 16 अगस्त को एसडीएम पाटन कार्यालय में मवेशियों के साथ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं भाजपा ने इसके लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि गौठान के नाम पर जो 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है उसी का परिमाण है. आज विष्णुदेव साय की सरकार है, सारी व्यवस्था होगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button