छत्तीसगढ़
घर के बाहर खेल रहा तीन साल का बच्चा लापता होने से मचा हड़कंप, तेंदुए के उठा ले जाने की आशंका

धमतरी. दुधावा से लगे ग्राम कोरमुड़ में आज घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे तीरेश मरकाम को उठाकर जंगली जानवर ले गया. बताया जा रहा कि घर जंगल से लगा हुआ है. घटना स्थल पर तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और बच्चे की तलाश में जुटी है.



