अन्य खबरेंछत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने 3 नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर और थाना भैरमगढ़/जांगला की टीम हिंगुम एवं झारामोंगिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया है।
बताया जाता है कि माओवादियों की ओर से अलग अलग जगहों पर बनाए गए लगभग 15-20 फीट ऊंचे 3 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया। नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों की क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।



