छत्तीसगढ़

टिप्पणी वहीं लोग करते हैं जिनकी प्रभु राम के प्रति आस्था नहीं-किरण सिंहदेव

 रायपुर. भगवान राम के अस्तित्व पर कांग्रेस के सवालों को लेकर पलटवार करते हुए किरण सिंहदेव ने कहा, इस तरीके की टिप्पणी वही लोग कर सकते हैं, जिनकी भगवान राम के प्रति आस्था नहीं है. पूरे देश-विदेश से लोग अयोध्या जा रहे हैं भगवान के दर्शन करने, निश्चित रूप से यह कोई पहला विषय नहीं है, जब कोई भगवान राम के अस्तित्व पर टिप्पणी कर रहा हो. कांग्रेस ने तो इस पर हमेशा से कोर्ट केस के समय भी अपने तरफ से तरह-तरह के बयान दिए.

 भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा, सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा और प्रवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कार्य समिति की बैठक की समीक्षा की गई. 10 जुलाई से आज तक जो कार्यक्रम तय हुए थे उस पर चर्चा की गई.

निगम मंडल आयोग की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के तंज पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस को जो कहना है कहे. अभी चुनाव का दौर चला था, लंबा समय इस बार चुनाव में लग गया. चुनाव के बाद सरकार ने तेज गति से काम किया. अभी भी मुख्यमंत्री का लगातार प्रवास चल रहा है. बहुत ज्यादा दिन की बात नहीं है जो यह कह रहे हैं.

संगठन के कामों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, संगठन के विषय और सरकार के विषय सबके अपने मापदंड होते हैं. हमारे संगठन के कार्यकर्ता होने के नाते कुछ लिमिट होती है. जो संगठन के कार्यक्रम होते हैं उसे लेकर के विधायकों और मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना हमारा काम होता है. संगठन के कार्यक्रमों को लेकर हमारे जो जिम्मेदारी है, वह हम पूरा करते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button