राष्ट्रीय

आधा दर्जन से ज्यादा राज्यपालों की नियुक्ति की, पंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार आधी रात को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति है। रमन डेका छतीसगढ़ के राज्यपाल, सी. एच. विजयशंकर मेघालय के राज्यापल, सी पी राधाकृष्णन को झारखंड से हटाकर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम और मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। के केलाशनाथन के पुडचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल बनाया गया, वह बनवारी लाल पुरोहित की जगह लेंगे। इसके अलावा संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।


हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन सभी राज्यपालों की नियुक्तियां चार्ज लेने के साथ ही प्रभावी होंगी

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button