छत्तीसगढ़

शराबी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, तो दूसरे ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

पिथौरा. महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक में शराबी पिता ने अपने ही बेटे की ह्तया कर दी. वहीं दूसरे ने नशे में धुत बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.

शुक्रवार को पहली घटना में पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया. इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई. पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौक पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरे मामले में एक शराबी पिता ने नशे में धुत्त होकर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, शराबी पिता अपने क्षेत्र के एक निवासी के घर से अपनी बेटी को वापिस लेने गया था. बापसी के दौरान कोमाखान के पास पहुंचते ही नशे में धुत पिता की अपनी ही बेटी पर नीयत खराब हुई और शराबी ने अनाचार की घटना को अंजाम दे दिया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता को धर दबोचा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button