छत्तीसगढ़

जिले में लगातार बारिश से देवरीडीह जलाशय का एक छोर फूटा, खेतों में भरा पानी, फसल खराब होने की आशंका

बलौदाबाजार। प्रदेश सहित जिले में हो रही लगातार बारिश से सिमगा विकासखंड के ग्राम दरचुरा के पास देवरीडीह जलाशय में अत्यधिक दबाव से जलाशय का एक छोर फूट गया। इससे पानी खेतों से बहने लगा। जलाशय फूटने से लगभग सात गांव प्रभावित है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसल खराब होने की संभावना है।

वहीं जलाशय फूटने की सूचना पर प्रशासन व पुलिस दोनों मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह जलाशय पचास एकड़ में बना हुआ है और इससे आसपास के गांव में सिंचाई होती है साथ ही यहां से पानी भाटापारा केनाल में जाता है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार नीलमणि दुबे, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button