छत्तीसगढ़

चोर के साथ अमानवीय कृत्य, RPF के 3 स्टॉफ सस्पेंड

 रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात चोर के साथ अमानवीय कृत्य के मामले में रायपुर रेल मंडल के कमांडेंट ने 3 आरपीएफ स्टॉफ को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल गुरूवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 3 से 3.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के स्टॉल में चोरी करने के लिए 4 लोग पहुंचे थे. इन्हें बिस्किट चोरी करते हुए वेंडर ने रंगेहाथ पकड़ लिया और इसमें से 3 लोग भागने में कामयाब हो गए और एक व्यक्ति फंस गया. उक्त आरोपी को वेंडर नशे की हालत में होने की बात कहते हुए गमछे से बांधकर घसीटते हुए ले गए.

इसका वीडियो एक यात्री ने अपने कैमरे में कैद किया, अब इस मामले में कमांडेंट द्वारा 3 स्टॉफ को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button