छत्तीसगढ़

विधानसभा आवासीय परिसर में सीएम, विस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने रोपे पौधे

रायपुर. विधानसभा आवासीय परिसर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया.

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल के साथी और सभी विधायकों ने इस अभियान के अंतर्गत पौधा लगाए. करोड़ों देशवासियों ने इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधारोपण किया है. आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के लिए पौधारोपण अवश्य करें और उसकी उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनाएं. विधानसभा आवासीय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button