छत्तीसगढ़

आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में 40 खिलाड़ियों का हुआ चयन, इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

रायपुर. राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 और 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम और खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ. इसमें चयनित 40 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है. इसमें 20 बालक और 20 बालिकाओं का नाम शामिल है. इन सभी खिलाड़ियों को अकादमी में सभी सुविधाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा.

बता दें, खेल संचालक तनुजा सलाम के निर्देश पर राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 और 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम और खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ. इस दौरान चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के फिटनेस से संबंधित मोटर एबिलिटी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स स्कील टेस्ट एवं मेंटल एबिलिटी टेस्ट लिए गए. निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रदर्शन के आधार पर मेरिट क्रमानुसार 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है.बता दें, प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया, इसमें राज्य के जिले रायपुर से 05 बालिका और 09 बालक, सरगुजा से 07 बालिका, धमतरी से 02 बालक और 04 बालिका, महासमुंद से 05 बालिका और 02 बालक, नारायणपुर से 03 बालक, बिलासपुर से 01 बालक, कोण्डागांव से 01 बालक एवं गरियाबंद जिले से 01 बालिका का चयन किया गया है. इन चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवस के भीतर अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा. यदि चयनित खिलाड़ी में से कोई प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो प्रतीक्षा सूची में से मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की कार्यवाही की जाएगी. खेल अकादमी में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम-2014 के अंतर्गत निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधा, परिधान, प्लेइंग किट, दुर्घटना बीमा एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. आवासीय खेल अकादमी के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया जाएगा. इसके लिए राज्य शासन के द्वारा एन.आई.एस. प्रशिक्षकों की भर्ती की गई है. समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को खेल अकादमी में आमंत्रित कर विशिष्ट प्रशिक्षण का आयोजन भी कराया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button