छत्तीसगढ़

जिला कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा : PCC चीफ बैज के सामने पदाधिकारियों ने निकाली भड़ास, उपेक्षा का लगाया आरोप

 धमतरी. विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शहर के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस की हार से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपनी भड़ास निकाली. दरअसल पीसीसी चीफ बैज आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों की बैठक ले रहे थे. इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया. पदाधिकारियों ने आवाज उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया.

बैठक में कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और भूतपूर्व पदाधिकारियों ने हंगामा किया. विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शहर के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस की हार से जिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपना आक्रोश निकाला. उन्होंने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस सत्ता में थी तो कार्यकर्ताओं की कोई पूछ परख नहीं होती थी. इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नाराज कांग्रेसियों से अलग से मिलने की बात कही.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button