छत्तीसगढ़

पत्नी के चरित्र पर संदेह में टंगिया से वार कर पति ने हत्या कर दी. फरार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में लालबाग थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने टंगिया से वार कर हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धभरदा के पैरी बांट खार में ननंद भूनेश्वरी साहू और काकी सास के साथ तीनों खेत में निंदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान भूनेश्वरी साहू का पति ओमप्रकाश साहू अपने मोटर सायकल पर आया और रोड़ किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने हाथ में टंगिया को लेकर अपने पत्नी के पास खेत में आकर बोला कि जब ससुराल चले जाना बोलता हूं तो तबियत खराब होने का बहाना बनाती है और यहां खेत में काम कर रही है. आज तुमको नहीं छोडूंगा कहकर जान से मारने कि नियत से भुनेश्वरी साहु से मारपीट करने लगा. जिसको देखकर मृतिका भुनेश्वरी की भाभी और चाची बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर बोले की तुम लोग पती-पत्नी के बीच में आओगे तो तुम दोनों को जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी देते हुए आरोपी ओमप्रकाश साहू हाथ में रखे हुए टंगिया से भुनेश्वरी साहू के गर्दन के पीछे 3-4 बार वार किया जिससे भुनेश्वरी नीचे गिर गई.उसके सिर और गर्दन से काफी खून बहने लगा और ओमप्रकाश साहू खून से सनी टंगिया को वही मेंड़ के पास फेंक कर अपने मोटर सायकल लेकर भाग गया. मामले में पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर पुलिस ने प्रकरण के विवेचना और आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित किया. वहीं मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मोखली पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त टंगिया और बाइक हीरो होण्ड को जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button