छत्तीसगढ़

पुलिस ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर किया परिजन को सौंपा, रात में इससे क्षुब्ध लड़के ने लगाई फांसी, प्रेमिका ने खाया जहर

बिलासपुर. घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस वापस लाई और परिजन को सौंप दिया। इससे क्षुब्ध नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं नाबालिग प्रेमिका ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की , उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की व 17 साल का लड़का परिजन के साथ कमाने खाने यूपी गए थे. इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हो गया था. वहां दोनों शादी करने के लिए भाग गए थे. किसी तरह परिजन दोनों को खोजकर वापस अपने गांव आ गए थे.

बीते शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोड़े घर छोड़कर बाइक से रायपुर आ गए. सिलियारी के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. संदेह होने पर रायपुर पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी. परिजन पुलिस के साथ सिलयारी जाकर दोनों को अपने साथ लेकर घर लौट आए. इसके बाद बीती रात नाबालिग अपने चाचा के साथ सो रहा था. चाचा के सोने के बाद उसने साड़ी से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी की खुदकुशी कर लेने की जानकारी होने पर नाबालिग प्रेमिका ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. परिजनो ने उसे इलाज के लिए मस्तूरी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button