छत्तीसगढ़

पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने जीता रनर अप का खिताब

बिलासपुर. मुंबई (वेस्टर्न रेलवे) में 5 से 9 जुलाई तक आयोजित 20वीं पुरुष एवं 14वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के पावर लिफ्टिंग टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर 46 अंक अर्जित कर रनर अप का खिताब अपने नाम किया.

दक्षिण पूर्व रेलवे की रनर अप विजेता टीम के खिलाड़ियों ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर पहुंचकर महाप्रबंधक नीनु इटियेरा से भेंट की. महाप्रबंधक ने टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. साथ ही साथ उन्होंने भविष्य में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों द्वारा इसी तरह प्रदर्शन की कामना के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी.

इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 57 किलोग्राम वर्ग समूह में ममता रजक ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 97.5 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 192.5 किलोग्राम कुल 470 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में रजत पदक प्राप्त की. वहीं इसी वर्ग समूह में जे. रामालक्ष्मी ने स्कोट 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस 125 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 177.5 किलोग्राम कुल 467.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की. 63 किलोग्राम वर्ग समूह मे संतोसी माझी ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 87.5 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 180 किलोग्राम कुल 447.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की.

69 किलोग्राम वर्ग समूह मे रेशमा देवी ने स्कोट 222.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस 105 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 212.5 किलोग्राम कुल 542.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त की. 74 किलोग्राम वर्ग समूह में जानवी जगदीश सावढेरकर ने स्कोट 227.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस 140 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 195 किलोग्राम कुल 662.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में रजत पदक प्राप्त की. 84 किलोग्राम वर्ग समूह में प्रीति ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 75 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 210 किलोग्राम कुल 465 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की. वहीं पुरुष वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग समूह में बीजिन सेंकी ने स्कोट 310 किलोग्राम, बेंच प्रेस 190 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 300 किलोग्राम कुल 810 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त की.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button