अन्य खबरें

अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तार पर जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पक्ष में दिया समर्थन, विस्तार से मिलेगी नौकरी और स्वरोजगार

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई शांति पूर्वक हुई जिसमें ग्रामीणों ने पक्ष में समर्थन दिया

। कलेक्टर रायगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 12 जुलाई को प्रातः 11 बजे से ग्राम सुपा के शासकीय उच्च माध्यमिक शाला के समीप का मैदान में आयोजित की गई। कई नागरिकों ने संयंत्र विस्तार से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने साथ ही हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताई और अदाणी पॉवर रायगढ़ के विस्तारण के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में रायगढ़ के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतन देवी जांगड़े व पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू उपस्थित हुए। इसके अलावा एसडीएम प्रवीण तिवारी, एएसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, टीआई पुसौर रोही बंजारे मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ परियोजना के बारे में जानकारी अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के पर्यावरण विभाग प्रमुख आरएन शुक्ला ने दी।जनसुनवाई में पुसौर तहसील के ग्राम छोटे भंडार,बड़े भंडार, सुपा, अमलीभौना, सरवानी, बरपाली, कठली, जेवरीडीह, तुपकधार, बुनगा, रनभाँठा, तपरदा इत्यादि सहित करीब 40 गांव के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से क्षेत्र का विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंधन सहित कई सुझावों को पीठासीन ने ध्यानपूर्वक सुनकर कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। इस बीच लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों के कुछ समूहों द्वारा विरोध के सुर भी सुनाई पड़े लेकिन परियोजना के समर्थन में ही सैकड़ों लोगों ने अपनी बात रखी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button