छत्तीसगढ़
गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मातम

बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
परिजनों को पता चलते तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा कि दोनों बच्चे मां के साथ अपनी नानी के घर घुमने गए थे.



