छत्तीसगढ़

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को लगाते थे चूना

बालोद जिले में पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन शातिर ठगों के पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, नकदी समेत सोने के जेवरात बरामद किए है.

बालोद पुलिस के मुताबिक, यह ठग इतने शातिर है कि लोगों की मदद करने के बहाने पलक झपकते एटीएम कार्ड एक्सचेंज कर लेते थे, जब तक पीड़ितों को ठगी का पता लगता ये तब तक ये शातिर मौके से नौ दो ग्यारह हो जाते थे. दोनों ने अब तक राज्य के कई जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठगी को अंजमा चुके है. पुलिस ने इन शातिरों के पास से 23 नग एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित सोने की चेन और अंगूठी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये आंकी है. बालोद पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और पहले भी लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं. मामले में पुलिस ने दोनों को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button