छत्तीसगढ़

छात्रा की मौत पर थाने में परिजनों का बवाल : छत से गिरकर हुई मौत, शिक्षक पर गंभीर आरोप 

 कोंडागांव. शिक्षक के निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर दसवीं की छात्रा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने में बवालमचा दिया. इस मामले में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने कहा, मामला गंभीर है. बारीकी से मामले की जांच कर रहे हैं. परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. दोषी जो भी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि छात्रा को फेल करने की धमकी देकर जबरन अपने मकान पर काम पर लगाया था. इस मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में जमकर बवाल मचाया और दोबारा पोस्टमार्टम व मेडिकल जांच की मांग कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की. यह मामला कोंडागांव जिले के शीतली ग्राम पंचायत का है.

परिजनों का कहना है कि दसवीं में अध्यनरत छात्रा लखेश्वरी मानिकपुरी को स्कूल के शिक्षक विनोद शार्दुल ने रविवार को अपने निर्माणाधीन मकान पर कार्य कराने उनके घर से कोंडागांव लाया था. छात्रा की मां सोनाई मानिकपुरी पिता संतदास गांव के कोटवार हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षक हमेशा बच्चियों को अपने निर्माणाधीन मकान पर कार्य करने ले जाते थे. रविवार के दिन भी शिक्षक घर पहुंचे और बेटी को ले जाने की बात कहने लगे. हमने काम पर ले जाने से मना किया तो बेटी को फेल कर देनी की धमकी दी गई. इसी डर से बेटी काम पर जाने तैयार हो गई. परिजनों ने बताया, रविवार की दोपहर अचानक कुछ लोग घर पहुंचे और उनकी बेटी का तबीयत खराब होना बताकर उन्हें अस्पताल लाया. वहां पता लगा कि बेटी शिक्षक की घर के छत से गिरी है. उनकी हालत गंभीर है. कुछ देर बाद छात्रा की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा. घटना के बाद परिवार दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है, ताकि बच्चों के साथ किसी तरह की कोई घटना ना हुई हो. सरपंच तुलसी मरकाम का कहना है कि पूरे मामले पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मृत बच्ची के साथ एक और छात्र भी थी, जो घटना से सदमे में है. बच्ची की मेडिकल जांच भी होनी चाहिए, जिससे बच्ची के साथ किसी तरह का अनाचार तो नहीं हुआ है, ये शंका भी दूर हो जाएगा. मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मोहन मरकाम ने कहा, सच सामने आना चाहिए और परिवार को न्याय मिले. इस कार्रवाई में देरी हो रही है. स्कूली छात्रा को स्कूल से जबरदस्ती लाया जाना बतया जा रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने कहा, मामला गंभीर है. बारीकी से मामले की जांच कर रहे हैं. परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. दोषी जो भी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button