छत्तीसगढ़

कटघोरा में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 की मौत, सीएम ने जताया शोक, 4-4 लाख देने का ऐलान

रायपुर। कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. सीएम विष्णुदेव साय ने चार लोगों की मौत पर शोक जताया है और 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एंकाउट एक्स पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि शुक्रवार को कटघोरा के ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू कुंआ में गिर गया था। पिता को बचाने उसकी बेटी भी कुएं में उतरी, जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो दो ग्रामीण कुएं में उतरे, वे दोनों भी वापस बाहर नहीं आए। इससे कुएं के बाहर खड़े ग्रामीण डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वालों में जहरू पटेल, सपीना पटेल, मनबोध पटेल और शिवचरण पटेल शामिल हैं. घटना की सूचना पर कोरबा कलेक्टर, एसपी और कटघोरा विधायक भी मौके पर पहुंचे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button