छत्तीसगढ़
गंदगी की शिकायत पर बिरयानी हाउस में खाद्य विभाग ने मारा छापा, सैंपल जब्त

रायपुर. खाद्य विभाग की टीम ने बैजनाथ पारा सि्थत बिरयानी हाउस में गंदगी की शिकायत पर छापा मारा. और टीम ने खाने के सैंपल जब्त किए है. बताया जाता है कि वहां बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक चिकन और मटन मिला है, जिसे नष्ट करने की तैयारी है. कहा जाता है यह चिकन-मटन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।
बता दें कि खाद्य विभाग लगातार खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग कर रहा है. पिछले दिनों अशोका बिरयानी में भी खाद्य विभाग की टीम को खराब क्वालिटी का नॉन वेज मिला था. विभाग के मुताबिक ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. टीम ने दो दिनों पहले ही खराब क्वालिटी की मलाई करीब 50 किलो नष्ट कराई थी.



