छत्तीसगढ़

छात्रों को अनुपस्थित और परीक्षा में मिले जीरो अंक से बिफरे छात्रों ने किया विश्वविद्यालय का घेराव

सरगुजा। छात्रों को अनुपस्थित दर्शाकर और परीक्षा में मिले जीरो अंक से बिफरे असंतुष्ट सैकड़ों छात्रों ने रैली निकालकर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करने के साथ रिचेकिंग की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की. 

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2023-24 के परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था जिसमें बीएससी बॉटनी एवं केमिस्ट्री पेपर के अतिरिक्त विषयों के परिणाम देख कर छात्र हैरान रह गए कई छात्रों को परीक्षा परिणाम में शून्य नंबर दिया गया वहीं परीक्षा में उपस्थित कई छात्रों को अनुपस्थित करार दिया गया है. कुछ दिनों पूर्वी इस मामले को लेकर छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौपा गया था जिस पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आज सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने देव होटल के पास से रैली निकाल कर विश्वविद्यालय का घेराव किया छात्र नेता के पदाधिकारी और छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समस्या के समाधान का आग्रह किया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button