छत्तीसगढ़
ट्रेनों की लेटलतीफी और रेलवे प्रबंधन की मनमानी को लेकर युवा कांग्रेस ने डीआरएम का पुतला दहन किया

कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने ट्रेनों की लेटलतीफी और रेलवे प्रबंधन की मनमानी को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने बिलासपुर डीआरएम का पुतला दहन किया.
युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए रेलवे प्रबंधन की मनमानी और गेवरा स्टेशन से पूर्व में चलने वाली सभी गाड़ियों को पुनः प्रारंभ करने को लेकर प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के महामंत्री मधुसूदन दास ने बताया कि रेलवे प्रबंधन की मनमानी अपने चरम पर है ट्रेनों की लेटलतीफी से हर कोई परेशान है. यहां से कोयला परिवहन कर करोड़ों रूपये कमा रहे हैं लेकिन सुविधा के नाम पर छला जा रहा है.



