छत्तीसगढ़

CG में पार्षद पति और देवर की लात-घूसों से पिटाई, नशे में गाली-गलौज करने का आरोप, दोनों पक्षों पर FIR

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्षद के पति और देवर को नेतागिरी करना भारी पड़ गया. भिलाई के रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर शराब पीकर लोगों से अभद्र व्यवहार िकया। इससे नाराज कुछ लोगों ने बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी, बताया जाता है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में में गाली-गलौज कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी साहू के पति को कुछ युवक लात-घूंसों से पीट रहे हैं. पार्षद पति और उनेक देवर पर आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में आए और गाली-गलौज कर रहे थे. मामला नेवई थाना क्षेत्र का है. इस मामले में दोनों पक्षों ने नेवई थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है.

प्रदीप साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था. वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे. इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया तो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे. जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया तो उन्होंने ईश्वरी के पति और देवर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी. बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ. दूसरे पक्ष से उमेश रावटे (21 वर्ष) ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था. वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे. इसी दौरान प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू आकर गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन लोगों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा. घटना के बाद रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 मौहारी की पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए. इस दौरान दोनों पक्षों ने हंगामा किया. पुलिस काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button