छत्तीसगढ़

Pahlajani Hospital में बच्चे बदलने का आरोप पर स्वास्थ्य विभाग ने गठित की जांच टीम

रायपुर. पहलाजानी अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी के बाद पति ने अपने जुड़वा बच्चों में से एक के बदले जाने का दावा डीएनए रिपोर्ट के आधार पर किया और इसके साथ ही पीड़ित पिता ने पुलिस से भी मदद मांगी थी. इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी है.

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया है कि बच्चा बदलने की आशंका पर पिता ने DNA टेस्ट कराया था. अब पिता की इस शिकायत के आधार पर छह सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की गई है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी. सीएमओ ने कहा कि पिता ने प्राईवेट लैब में डीएनए कराया है. अब स्वास्थ्य विभाग की टीम शासकीय नियमों के मुताबिक एक बार फिर DNA टेस्ट कराएगी. बता दें कि पिता ने आरोप लगाए थे कि उसकी पत्नी ने पहलाजानी अस्पताल में एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था. लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें दो बेटी सौंपी. पिता का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनका बेटा बदल दिया. हालांकि अभी दोनो बेटियां उक्त दंपत्ति के पास ही मौजूद है. इस जांच टीम में डॉ एस के वोहरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायपुर, डॉ विमल किशोर राय, जिला मलेरिया अधिकारी रायपुर, डॉ अविनाश चतुर्वेदी जिला क्षय अधिकारी रायपुर, डॉ निर्मला यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय पंडरी, डॉ निलयमोजर सीस यूरोप एवं विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय पंडरी रायपुर,  डी.के बंजारे,  ए एस ओ रायपुर शामिल है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button