छत्तीसगढ़

हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए दिवंगतो को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर. उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए दिवंगतो को दी विनम्र श्रद्धांजलि. गौरतलब है कि हाथरस में एक सत्ससंग के दौरान भगदड़ मचने से 134 लोगों की मौत हो गई है. हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं. इसमें बड़ी संख्‍या महिलाओं की है. इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है.

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है. दिवंगत हुए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों को प्रभु यह दुःख सहने की शक्ति दें. हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button