छत्तीसगढ़

आमजनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने भाजपा का सहयोग केंद्र फिर होगा शुरू, मंत्री रहेंगे मौजूद

 रायपुर। आमजनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने भाजपा का सहयोग केंद्र प्रदेश कार्यालय में फिर होगा शुरू. सहयोग केंद्र में अलग-अलग दिन मंत्री मौजूद रहेंगे.

सहयोग केंद्र दोपहर 2 से 5 बजे तक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनता की समस्याओं की सुनवाई होगी. 4 जुलाई को मंत्री लखन लाल देवांगन सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करेंगे. इस तरह 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल, 8 जुलाई को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे और आम जनता की समस्या सुनेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button