छत्तीसगढ़

दूषित पानी से ग्राम तुरमा में डायरिया का प्रकोप से 117 ग्रामीण बीमार पड़ गए-मचा हड़कंप, अफसरों ने लिया जायजा, लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित

बलौदाबाजार. ग्राम तुरमा में दूषित जल पीने से डायरिया के प्रकोप से 117 ग्रामीण बीमार पड़ गए. प्रशासन में हड़कंप मच गया . डायरिया की सूचना मिलते ही कलेक्टर, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे और पानी टंकी की सफाई नहीं होने पर ग्राम सचिव को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. वहीं पीएचई के सब इंजीनियर पैकरा व हल्का पटवारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रहा. 16 मरीजों को लवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 17 मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. गांव में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव भी किया जा रहा. प्राथमिक जांच में नलजल योजना के तहत बिछाए गए पाइपलाइन से दूषित जल पीने से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा है. वहीं कलेक्टर दीपक सोनी स्वयं नलजल योजना के तहत बनाए गए टंकी के ऊपर चढ़कर साफ-सफाई का जायजा लिया. कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचई के सब इंजीनियर पैकरा व हल्का पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ग्राम सचिव की अनुपस्थिति व लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. इस पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल आदेश जारी कर सचिव को निलंबित कर दिया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमपी महेश्वर ने बताया कि सभी पीड़ितों का इलाज जारी है. गांव में कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. 16 मरीजों को लवन और 17 को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों को दूषित पानी नहीं पीने और साफ-सफाई रखने कहा गया है. इसके अलावा पानी टैंकर से तत्काल साफ पानी की व्यवस्था की गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button