छत्तीसगढ़
पुलिस को चकमा देकर नाली में छिप गया था बदमाश, फिर जवानों ने ऐसे किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। नशीली इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार एक बदमाश मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.
गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्या परिसर रोड में दो बदमाश नशीली इंजेक्शन बेचने की फ़िराक में घूम रहे है. इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया , लेकिन न्यायलाय में पेश करने से पहले मुलाहिजा के लिए अस्पताल जाते वक्त एक बदमाश फरार हो गया.
हालांकि, पुलिस जब उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंची तब आसपास के लोगो ने पुलिस को नाली में उसके छिपे होने की बात बताई. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने नाली के भीतर से उसे पकड़कर बाहर निकाला और उसे अपने साथ ले गए.



