छत्तीसगढ़

अपराधों का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़-पूर्व मंत्री लखमा

 बिलासपुर. सांसद राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, अगले चुनाव में प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है.

हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा, बीजेपी और हिंदूवादी संगठन एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. आरएसएस और हिंदू संगठन विरोध का दिखावा करते हैं. हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं. बीजेपी और आरएसएस को लेकर लखमा ने कहा, एक चोर है तो दूसरा डकैत है. लोकसभा चुनाव को लेकर कवासी लखमा ने कहा, चुनाव में मिली हार को लेकर समीक्षा की जाएगी. लोगों के बीच जाएंगे, विधानसभा मे जनता के मुद्दों को उठाएंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button