छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन,पांच साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में न बिछी पाइप लाइन

बीजापुर। लोगों को जल जनित बीमारियों से दूर रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया जल जीवन मिशन का काम पांच साल बाद भी अधूरा है. अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से शुद्ध पानी मिलना तो दूर योजना के तहत लोगों के घरों तक पाइप लाइन तक नहीं बिछा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पहुंचाने के लिए अहम मुहिम शुरू की थी. जल जीवन मिशन के नाम से शुरू की गई इस योजना का लाभ दूर-दराज इलाके तो दूर जिला मुख्यालय से 5-10 किमी में बसे गांवों के लोगों को नहीं मिल पाया है.

जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत संतोषपुर में जल जीवन मिशन पिछले तीन साल से बंद है. जल जीवन मिशन के तहत गांव के घरों में केवल नल स्टैंड खड़ा करने के बाद मानो पीएचई के अधिकारी और ठेकेदार भूल गए हैं, अब आलम यह है कि गर्मी में लगभग संतोषपुर के 105 घर के ग्रामीण दो हैंडपंप के सहारे हैं.

ग्रामीणों ने मीडिया से बताई अपनी आप-बीती

ग्राम पंचायत संतोषपुर के ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद घरों में नल स्टैंड भी बना दिया, लेकिन पानी के स्टोर के लिए न टंकी का निर्माण कराया गया और न दूसरी कोई व्यवस्था की गई. ऐसे में घरों में लगे नल सिर्फ दिखावे के लिए ठेकेदार ने बनाए हैं. गांव में यह नल स्टैंड पिछले तीन सालों में ठेकेदार खड़ा किया गया है, लेकिन इसमें एक भी बूंद पानी नहीं आता है. ग्रामीण बताते हैं कि उनकी समस्या को देखने-पूछने न ठेकेदार आया और न ही विभाग के लोग. हम पहले की ही तरह पास के तालाब में नहाने और जो बोरिंग से पीने के लिए पानी ला लेते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि हमने इसकी शिकायत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि से की थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button