छत्तीसगढ़

Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से होंगे कई मुश्किल काम, जाने कैसे करेगा काम?

नई दिल्ली।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया AI फीचर ‘Muse’ पेश किया है। अब यूजर्स को किसी पोस्ट, प्रोडक्ट या जगह की जानकारी लेने के लिए बार-बार अलग-अलग ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। मेटा का यह AI एजेंट सीधे Instagram के डायरेक्ट मैसेज (DM) में उपलब्ध होगा। इसकी मदद से यूजर्स चैट का सार समझने, शॉपिंग डील्स खोजने और ट्रिप प्लान करने जैसे काम कर सकेंगे।

DM में ही कर सकेंगे AI से बातचीत

Instagram के नए Muse AI फीचर के जरिए यूजर्स सीधे मैसेज में AI असिस्टेंट से बातचीत कर पाएंगे। अगर किसी यूजर की दूसरी चैट में कोई बातचीत छूट गई है, तो Muse उसे समझने और उसका सार बताने में मदद करेगा। इसके अलावा किसी पोस्ट, प्रोडक्ट या जगह को Muse के साथ शेयर करके उससे जुड़ी जानकारी भी ली जा सकेगी।

शॉपिंग डील्स खोजने में मिलेगी मदद

इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स Instagram पर पसंद आए किसी प्रोडक्ट की पोस्ट Muse को भेजकर उस पर बेहतर डील खोजने के लिए कह सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी को जूते पसंद आते हैं तो वह Muse से उस प्रोडक्ट पर उपलब्ध शॉपिंग ऑफर और डील्स खोजने के लिए कह सकता है।

सेव की गई रील्स से बनेगी ट्रैवल प्लानिंग

Muse AI Instagram पर सेव की गई पोस्ट और रील्स को भी व्यवस्थित करने में मदद करेगा। यूजर्स अपनी पसंद की पोस्ट को अलग-अलग Collections में रख सकेंगे। इतना ही नहीं, किसी रेसिपी वीडियो से ग्रॉसरी लिस्ट तैयार करने और ट्रैवल रील्स के आधार पर घूमने की जगहों का पूरा प्लान बनाने में भी इसकी मदद ली जा सकेगी।

फिलहाल इन 5 देशों में शुरू हुई सुविधा

मेटा ने Instagram DM में Muse AI का रोलआउट अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जापान और सिंगापुर में शुरू किया है। यह सुविधा iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए लाई जा रही है। वहीं सेव की गई पोस्ट और रील्स को व्यवस्थित करने वाली सुविधा फिलहाल अमेरिका और कनाडा में शुरू की गई है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

यूजर्स की अनुमति के बिना नहीं होगा कोई काम

मेटा के मुताबिक, Muse AI यूजर्स की अनुमति के बिना कोई पोस्ट शेयर, पब्लिश या मैसेज नहीं भेजेगा। किसी भी कार्रवाई से पहले यूजर की मंजूरी जरूरी होगी। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को अपने AI असिस्टेंट और उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण मिलेगा।

इस नए फीचर के जरिए मेटा Instagram को सिर्फ फोटो और वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि AI की मदद से रोजमर्रा के काम करने वाला डिजिटल असिस्टेंट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button