ज्योतिषी

26 नवंबर का पंचांग: आज रहेगा साध्य योग का शुभ संयोग, जानें राहुकाल और शुभ समय

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 25 नवंबर शाम 4.50 बजे से शुरू होकर अगले दिन 26 नवंबर दोपहर 1.15 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष तृतीया शुरू हो जाएगी, जो 27 नवंबर को सुबह 9.48 बजे तक रहेगी. गुरुवार को सुबह 6.56 बजे सूर्योदय और शाम 5.19 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 7.01 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 9.47 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

आज गुरुवार सुबह 7.46 बजे साध्य योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 3.44 बजे तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, ये 27 नित्य योगों में 22वां योग है, जिसे शुभ और सिद्धिदायक माना जाता है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.47 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा. हालांकि कई पंचांगों में बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. गुरुवार सुबह 10.00 बजे से 11.24 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल दोपहर 1.26 बजे से 2.44 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. गुरुवार को यमगंड काल सुबह 6.56 बजे से 8.14 बजे तक रहेगा. इस दिन गुलिक काल सुबह 9.32 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा. आज के दिन चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे. चंद्रमा के मिथुन राशि (स्वामी: बुध) में होने से मन, संवाद, बुद्धि और भावनाओं पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button