सत्य निकेतन इमारत हादसा: पीजी ऑपरेटर शुभम त्यागी को दिल्ली कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के मामले में गिरफ्तार पीजी ऑपरेटर शुभम त्यागी को दिल्ली कोर्ट से राहत मिलने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली कोर्ट ने पीजी संचालक शुभम त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी को राहत देने का कोई आधार नहीं
एडिशनल सेशन जज धीरेंद्र राणा ने सोमवार को जारी अपने आदेश आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी को राहत देने का कोई आधार नहीं बनता है। कोर्ट ने आगे कहा कि मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और ऐसी घटनाओं से अदालतों को सख्ती से निपटना चाहिए।
दिल्ली कोर्ट ने इस बात पर किया गौर
सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशन जज ने गौर किया कि शुभम त्यागी कानून की पढ़ाई कर चुका है, इसलिए उसे नियमों की जानकारी होनी चाहिए थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि भले ही अवैध निर्माण उसके नियंत्रण या निर्देश में न हो, लेकिन निर्माण कार्य चलने के दौरान उसकी जिम्मेदारी थी कि वह जगह को खाली करवा देता।
आरोपी ने सुरक्षा के बजाय मुनाफे को दी प्राथमिकता
अदालत ने पाया कि त्यागी ने लोगों की सुरक्षा के बजाय अपने आर्थिक मुनाफे को प्राथमिकता दी। अदालत ने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई अभी शुरुआती चरण में है और कई गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। अदालत ने आशंका जताई कि अगर त्यागी को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है या उन्हें धमका सकता है।
सत्य निकेतन में कब गिरी थी पीजी की बिल्डिंग
आपको बता दें कि 6 सितंबर, 2026 को हुए इस हादसे में पांच छात्रों और दो मजदूरों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। इमारत ढहने के बाद फरार हुए त्यागी ने 11 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस हिरासत में पूछताछ हुई और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही 638 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है,



