राष्ट्रीय

EPFO का नया नियम: अब पीएफ से निकाल सकेंगे 90 प्रतिशत पैसा, रिटायरमेंट वालों को भी मिली गुड न्यूज

 नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इपीएफओ ने अपने सदस्यों को भविष्य निधि खाते से समय-समय पर रकम निकालने की ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (एसडब्लूपी) को मंजूरी दे दी है।

इस नए प्लान के तहत इपीएफ खाताधारकों को अपने रिटायरमेंट बचत को एकमुश्त निकालने की बजाय जरूरत के हिसाब से किश्तों में निकालने का विकल्प मिलेगा।

PF अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ी

इपीएफओ ने अब पीएफ खाते में सदस्यों के लिए न्यूनतम बैलेंस की पिछले साल तय की गई 25 प्रतिशत की न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है।

साथ ही नौकरी छूट जाने के बाद भविष्य निधि खाते से रकम निकालने की पिछले वर्ष बढ़ाई गई एक वर्ष की प्रतीक्षा अवधि को भी वापस लेकर पूर्व तरह घटाकर इसे दो महीने कर दिया गया है। यानि अब दो महीने तक बेरोजगार रहने के बाद इपीएफ खाताधारक अपने भविष्य निधि के अंतिम सेटलमेंट का दावा कर सकेंगे।

हालांकि पेंशन फंड से अंतिम पेंशन निकासी के लिए न्यूनतम 36 महीने की वेटिंग पीरियड में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन न्यासी बोर्ड की 240वीं बोर्ड की गुरूवार को यहां हुई बैठक में इपीएफसदस्यों की सुविधा बढ़ाने के संबंध में यह निर्णय लिया गया।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ को शीघ्र लागू किए जाने पर जोर दिया गया।

उम्मीद है कि यह अगले दो महीने में लागू हो जाएगा। न्यासी बोर्ड के सामने पेंशन सुधार, भविष्य निधि में लचीलापन, निवेश प्रबंधन, प्रशासन, छूट नीति और ईपीएफओ के डिजिटल बदलाव से जुड़े मसलों पर चर्चा हुई।

एसडब्लूपी से रिटायर होने वाले सदस्य अपनी जमा भविष्य निधि की बचत को अपनी पसंद के अनुसार नियमित अंतराल जैसे मासिक, त्रैमासिक या छमाही निकाल सकेंगे। जबकि खाते में बाकी बची हुई राशि पर इपीएफ का ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि यह सुविधा पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी और पैसे निकालने का कोई दबाव नहीं होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button