छत्तीसगढ़

कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें सुकमा में मिली अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ बुलाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अधिकारी हैं। वे इससे पहले मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थी। छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सुकमा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। यह प्रतिनियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की सहमति और उसके द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button