छत्तीसगढ़

PM मोदी के बस्तर आगमन पर CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर की पावन धरा पर उनका आगमन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अवसर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर आगे बढ़ रहा है।

जवानों के बीच दीपावली मनाने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री की वीर जवानों के बीच मौजूदगी को उनके साहस, त्याग और समर्पण के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि इससे सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ेगा।

सीएम साय ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच प्रधानमंत्री की उपस्थिति उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सम्मान देने का अवसर है।

छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहे। प्रधानमंत्री का यह बस्तर दौरा जवानों के साथ दीपावली मनाने और क्षेत्र में शांति एवं विकास के संदेश के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button