तकनीकी

फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा

OnePlus 16T Features : OnePlus 16T को लेकर सामने आई लीक जानकारी में इसके कुछ खास फीचर्स का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह फोन आजकल मिलने वाले लंबे और पतले स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग होगा. इसमें चौड़ी स्क्रीन दी जा सकती है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान ज्यादा जगह मिलेगी. इसके अलावा फोन का कैमरा भी खास हो सकता है. इसमें पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिलने की उम्मीद है. कंपनी इस फोन में छोटे साइज के साथ शानदार कैमरा फीचर्स देने की तैयारी कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि OnePlus 16T को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ है. 

OnePlus 16T में मिल सकती है 6.35 इंच की स्क्रीन

लीक के अनुसार, OnePlus 16T में 6.35 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है. खास बात यह है कि फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 या 16:10 हो सकता है. ऐसे में मौजूदा स्मार्टफोन्स की तरह लंबी और पतली स्क्रीन की जगह इसमें ज्यादा चौड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. इससे वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान स्क्रीन पर ज्यादा हॉरिजॉन्टल स्पेस मिल सकता है.

OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा 

OnePlus 16T का कैमरा सेटअप इस फोन को खास बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी उम्मीद है. पेरिस्कोप कैमरा खासतौर पर दूर की चीजों की तस्वीरें लेने के लिए यूज किया जाता है, हालांकि फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा या नहीं, इसे लेकर अभी नई लीक में जानकारी नहीं दी गई है. पहले सामने आई जानकारी में 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर का जिक्र जरूर था.

7000mAh से ज्यादा की बैटरी और 80W चार्जिंग

फोन के कॉम्पैक्ट डिजाइन के बाद भी इसकी बैटरी काफी बड़ी हो सकती है. लीक के अनुसार, OnePlus 16T में 7000mAh या इससे ज्यादा क्षमता की बैटरी टेस्ट की जा रही है. इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है.

Dimensity 9600M प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek का 3nm Dimensity 9600M चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. इसके अलावा फोन में मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है. यह IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है और फोन Android 17 पर काम कर सकता है.

कब लॉन्च होगा OnePlus 16T?

फिलहाल OnePlus 16T की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि फोन किन बाजारों में पेश किया जाएगा. भारत में इसके लॉन्च को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है, हालांकि फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी ये सभी जानकारियां अभी लीक के जरिए ही सामने आई हैं, कंपनी ने इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button